दिल्ली में कोविड के 977 नये मामले सामने आये, 12 और लोगों की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड के 977 नये मामले सामने आये, 12 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 09:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 977 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि राजधानी में संक्रमण दर घटकर 1.73 प्रतिशत रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की संख्या बढ़कर 18,49,596 हो गयी है जबकि मृतक संख्या 26,047 पर पहुंच गयी है ।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1104 नये मामले सामने आये थे जबकि 12 लोगों की मौत हो गयी थी । राजधानी में कल संक्रमण दर 2.09 फीसदी था । भाषा रंजन रंजन पवनेश

पवनेश