गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 नए मामले आए सामने

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 नए मामले आए सामने

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 98 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 10, 2020 7:16 am IST

नोएडा (उप्र), 10 दिसंबर (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 संक्रमण के 98 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 23,838 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि संक्रमण के 98 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 937 मरीजों का उपचार चल रहा है और 22,816 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 23,838 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक कुल 85 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में