देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए, 43 ने तोड़ा दम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए, 43 ने तोड़ा दम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए, 43 ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 18, 2020 7:37 am IST

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 991 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 43 मौतें भी हुई हैं।

 

पढ़ें- भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिक कोरोना संक्रमित मिले, 25 के हुए थे टेस्ट

आपको बता दें भारत में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 14,378 पहुंच गई है। इसमें 11,906 सक्रिय मामले 1992, डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 480 मौत हो चुकी है।

 

पढ़ें- देश में 14 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमण के आंकड़े, 2041 मरीज हुए…

लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1062 सैंपल में से 98 के नतीजे पॉजिटिव आए हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ ने इसकी पुष्टी की है।

 

पढ़ें- गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, कहा- रोहिंग्या मुसलमानों की करा…

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1767 मामले हैं, इनमें से 67 केस शुक्रवार को आए थे। दिल्ली में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 911 लोग बड़े अस्पतालों में भर्ती हैं, इनमें से 27 लोग ICU में हैं और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है।


लेखक के बारे में