Odisha Crime News: रक्षाबंधन के दिन 15 साल की लड़की से गैंगरेप, राखी छोड़ने आए रिश्तेदारों ने मिटाई हवस, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
रक्षाबंधन के दिन 15 साल की लड़की से गैंगरेप, राखी छोड़ने आए रिश्तेदारों में मिटाई हवस, A 15-year-old girl was gang-raped on Rakshabandhan, relatives who came to leave Rakhi satisfied …

केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके एक करीबी रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा ने राजनगर थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसका एक रिश्तेदार नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर उसके घर आया था और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि नाबालिग के रिश्तेदार ने उसे पास के गांव में एक मंदिर में जाने के लिए कहा था, लेकिन वह उसे किसी अन्य स्थान पर ले गया।
अधिकारी के अनुसार, नाबालिग ने आरोप लगाया कि घटनास्थल के पास मौजूद चार अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि अपराध पूर्व नियोजित था और किशोरी का रिश्तेदार ही मुख्य आरोपी है।’’ॉ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि यदि उसने इस घटना के बारे में अपने परिवार को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया, ‘‘सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता और आरोपियों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी।’’
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: A 15-year-old girl was gang-raped on Rakshabandhan, relatives who came to leave Rakhi satisfied their lust

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm