उत्तर पश्चिम दिल्ली में महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

उत्तर पश्चिम दिल्ली में महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

उत्तर पश्चिम दिल्ली में महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Modified Date: May 25, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: May 25, 2026 3:44 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) दिल्ली के लाल बाग क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि लोकेश कुमार उत्तरी दिल्ली में अपनी मां, छोटे भाई व बहन के साथ एक किराए के घर में रहता था और एक कारखाने में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि लोकेश और एक महिला के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था तथा हाल में दोनों में कुछ विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि उसका शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।

सूत्रों ने बताया कि जब लोकेश की महिला मित्र ने उसे वीडियो कॉल के दौरान कथित तौर पर यह कदम उठाते देखा तो उसके परिवार के लोगों को सूचित किया। घटना के समय परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे।

फोन कॉल उठाने के बाद, परिवार के लोग नीचे आए और कमरे का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की जो अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इस घटना के संबंध में शनिवार रात आदर्श नगर थाने को सूचना मिली जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताया कि लोकेशन को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान


लेखक के बारे में