Petrol Diesel Price Today 03 August 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, 18 अगस्त से लागू होंगे पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आदेश जारी

Ads

Petrol Diesel Price Today 03 August 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, 18 अगस्त से लागू होंगे पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 09:04 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 09:06 AM IST

Petrol Diesel Price Today 03 August 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, 18 अगस्त से लागू होंगे पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आदेश जारी / Image : AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • ऑयल कॉर्पोरेशन ने नए रेट जारी किए
  • नई दरें 18 अगस्त से लागू होंगी

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 03 August 2026 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में खुदरा बाजार में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी असली वजह कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव है। खाड़ी देशों में तनाव के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि बीते कुछ दिनों के कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड ऑयल 80 डॉलर से नीचे ट्रेंड कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है।

पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 03 August 2026 नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल और केरोसिन 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के नए दाम 18 अगस्त से लागू किए जाएंगे। इस संबंध में नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं, कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल 200 रुपए लीटर हो गया है। इसी तरह, डीज़ल और केरोसिन की कीमत 200 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

पाकिस्तान में भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

दूसरी ओर पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है। ऊर्जा मंत्रालय (पेट्रोलियम डिवीज़न) की ओर से जारी नोटिफ़िकेशन के अनुसार, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने शुक्रवार को सरकार के पेट्रोलियम प्राइसिंग सिस्टम के तहत पेट्रोलियम उत्पादों की एक्स-डिपो कीमतों में बदलाव किया। मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) की कीमत 0.12 रुपए प्रति लीटर कम कर दी गई, जिससे यह 336.15 रुपए से घटकर 336.03 रुपए प्रति लीटर हो गई। HSD की कीमत 0.66 रुपए प्रति लीटर कम होकर 393.04 रुपए से 392.38 रुपए प्रति लीटर हो गई।

भारत में नहीं हुआ कीमतों में कोई बदलाव

भारतीय तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई को हुआ था। उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में करीब 7.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

इन्हें भी पढ़ें

 

पेट्रोल-डीजल के नए रेट कब से लागू होंगे?

ऑयल कॉर्पोरेशन के आदेश के अनुसार नए पेट्रोल-डीजल के रेट 18 अगस्त से लागू होंगे।

पेट्रोल कितना महंगा हुआ है?

नेपाल में पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया है।

डीजल और केरोसिन कितना महंगा हुआ है?

डीजल और केरोसिन की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

भारत में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव हुआ है?

नहीं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या बदलाव हुआ है?

पाकिस्तान में पेट्रोल 0.12 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) 0.66 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है।