Durg Murder News Today: बीच रास्ते हुई खौफनाक वारदात, उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Ads

Durg Murder News Today: बीच रास्ते हुई खौफनाक वारदात, उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 08:12 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 08:59 AM IST

Durg Murder News Today | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • उपसरपंच की हत्या
  • चार आरोपी शामिल
  • आरोपियों की पहचान की जा रही है

दुर्ग: Durg Murder News Today अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ाता ही जा रहा है। लगातार अपराधी, चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या जैसे कई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां उपसरपंच की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा हे कि चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Durg Murder News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के तुमाकला गांव की है। जहां उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार आरोपी बाइक पर सवार होकर लूट की नीयत से उपसरपंच को चाकू मारा और मोबाइल समेत 4 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। वहीं उपसरपंच के साथी ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आरापियों की तलाश में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई?

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के तुमाकला गांव में।

मृतक कौन थे?

उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप।

हमलावर कितने थे?

चार आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे।