MCD Encroachment Drive: राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, MCD की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने किया पथराव

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बीती रात अतिक्रमण हटाने को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए...रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन पर MCD की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया...इलाके में इस मुद्दे पर कई गंभीर सवाल हैं

MCD Encroachment Drive: राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, MCD की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने किया पथराव

MCD Encroachment Drive. image source: PTI

Modified Date: January 8, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: January 7, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देश की राजधानी दिल्ली में हुए सबसे बड़े बवाल
  • अतिक्रमण हटाने को लेकर हालात तनावपूर्ण
  • तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

नईदिल्ली: MCD encroachment drive, आज देश की राजधानी दिल्ली में हुए सबसे बड़े बवाल पर…जिसकी दिनभर चर्चा रही…दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बीती रात अतिक्रमण हटाने को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए…रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन पर MCD की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया…इलाके में इस मुद्दे पर कई गंभीर सवाल हैं देंखें…।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर MCD ने 6 जनवरी की देर रात करीब एक बजे तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की..करीब 17 बुलडोजर लगाए गए और बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों सहित कई अवैध ढांचों को ढहाया गया..कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव फैल गया..भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पुलिस और MCD कर्मचारियों पर पथराव किया.. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को खदेड़ा..पथराव में 4 से 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, हालांकि सभी को मामूली चोटें आई हैं..मामले में पुुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया..

हेडर- क्या है पूरा विवाद ?

रामलीला मैदान के पास करीब 38,940 वर्ग फुट अतिक्रमण
कार्रवाई की जड़ें हाईकोर्ट के आदेश से जुड़ी
कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए
सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, बारात घर और एक निजी क्लिनिक शामिल
मस्जिद प्रबंधन समिति ने कोर्ट ने लगाई याचिका
6 जनवरी को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों से चार हफ्ते में जवाब मांगा
अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी

mcd encroachment drive latest, MCD की कार्रवाई पर राजनीतिक बयानबाजी सामने आई.. कांग्रेस ने इसे नफरत फैलाने की राजनीति बताया..वहीं, भाजपा ने पूरी कार्रवाई कानून के अनुसार किए जाने का दावा किया..

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद: “अतिक्रमण के नाम पर कितनी मस्जिदें गिराई जाएंगी? यह नफरत फैलाने की राजनीति है।”

AAP विधायक गोपाल राय: “पूरे दिल्ली में लोगों को बेघर किया जा रहा है। सरकार को तोड़फोड़ नहीं, पुनर्वास पर काम करना चाहिए।”

भाजपा विधायक करनैल सिंह: “कानून अपना काम कर रहा है और पूरी कार्रवाई कानून के अनुसार है।”

तुर्कमान गेट की ये कार्रवाई अब सिर्फ अतिक्रमण हटाने का मामला नहीं रहा..एक तरफ हाईकोर्ट के आदेश, दूसरी तरफ धार्मिक स्थल और कब्रिस्तान से जुड़ी संवेदनशीलता, और तीसरी ओर सियासी बयानबाजी..इन सबके बीच निगाहें अब हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं..

इन्हे भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com