ओडिशा के बालासोर में कॉलेज छात्रा से प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म

ओडिशा के बालासोर में कॉलेज छात्रा से प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म

ओडिशा के बालासोर में कॉलेज छात्रा से प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म
Modified Date: September 3, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: September 3, 2026 10:28 pm IST

बालासोर, तीन सितंबर (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में एक नाबालिग कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बुधवार को जब वह अपने प्रेमी के साथ बाहर गई थी तब उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसके प्रेमी के दोस्त पहले से ही मौजूद थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुनसान स्थान पर उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में रात में उसे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के पास तालानगर में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की गश्ती टीम ने उसे वहां से बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद छात्रा को उसके चाचा को सौंप दिया गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष दलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

भाषा

शुभम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में