Vande Bharat: दुबई में तेजस क्रैश..मेक इन इंडिया को झटका! जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित, देखें पूरा वीडियो

Tejas Plane Crash: दुबई में तेजस क्रैश..मेक इन इंडिया को झटका! जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित, देखें पूरा वीडियो

Vande Bharat: दुबई में तेजस क्रैश..मेक इन इंडिया को झटका! जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित, देखें पूरा वीडियो

Tejas Plane Crash

Modified Date: November 21, 2025 / 11:59 pm IST
Published Date: November 21, 2025 11:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत
  • भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठाकर जांच शुरू की
  • इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर में भी तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था

नई दिल्ली: Tejas Plane Crash भारतीय वायुसेना को आज एक बड़ा झटका लगा। दुबई एयर शो में शामिल तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर एक एयर शो में डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई। हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है। दुबई एयर शो जिसमें तेजस क्रैश हुआ उसे हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता हैं। जहां दुनिया भर की बड़ी एयरोस्पेस कंपनियां, एयरलाइंस, एयर फोर्सेज और टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एरोस्पेस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करती हैं। 5 दिन के इस एयरशो का शुक्रवार को आखिरी दिन था। तेजस विमान लगातार तीसरी बार इस शो में शामिल हुआ था।

Tejas Plane Crash वैसे तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले मार्च 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में पहला तेजस विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था। तेजस फाइटर जेट तब प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान इंजन में तेल पंप की खराबी के चलते पायलट का संतुलन बिगड़ा और विमान एक छात्रावास परिसर में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि तब राहत की बात ये थी की पायलट ने समय रहते खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया था, लेकिन दुबई में हुए हादसे में पायलट की मौत हो गई। एयरफोर्स ने भी पोस्ट कर घटना को लेकर शोक जताया।

दुबई एयर शो में तेजस विमान क्रैश में हमारे बहादुर इंडियन एयर फोर्स पायलट के निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। देश उनके साथ खड़ा है, उनकी हिम्मत और सेवा का सम्मान करता है।

DLF Share Price: नतीजे आए, शेयर 1.5% धड़ाम, क्या आने वाला है बड़ा तूफान? एक्सपर्ट्स ने खोले चौंकाने वाला राज! 

Fed Expo-2025: ‘मेरा जूता है जापानी..’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्यों गाया ये गाना, बोले- उद्योगों को सहारा देना सरकार की जिम्मेदारी 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।