फरीदाबाद में पत्नी से झगड़े के बाद एक दंत सर्जन ने आत्महत्या की

फरीदाबाद में पत्नी से झगड़े के बाद एक दंत सर्जन ने आत्महत्या की

फरीदाबाद में पत्नी से झगड़े के बाद एक दंत सर्जन ने आत्महत्या की
Modified Date: May 3, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: May 3, 2026 9:55 pm IST

फरीदाबाद, तीन मई (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में पत्नी से कहासुनी के बाद एक दंत सर्जन ने कथित तौर पर आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम शनिवार देर रात घटनास्थल पर पहुंची। उसने बताया कि 20 घंटे की तलाशी के बाद टीम ने रविवार को नहर से चिकित्सक का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बल्लभगढ़ के यादव कॉलोनी निवासी सचिन (36) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे डॉ. सचिन सेक्टर 87 में बहन से मिलने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई और वाहन चलाते समय यह और बढ़ गयी।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि विवाद के बाद डॉ. सचिन ने सेक्टर 17 पुल के पास अपनी काली स्कॉर्पियो गाड़ी रोकी और नहर की तरफ जाने लगे। पत्नी के रोकने के प्रयासों के बावजूद उन्होंने उसे धक्का दिया और पानी में कूद गए।

खेरी पुल थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया, ‘व्यापक तलाशी के बाद आगरा नहर से डॉ. सचिन का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल उनकी पत्नी से पूछताछ कर आत्महत्या के करणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में