बेंगलुरु के एक श्रद्धालु ने तिरुपति मंदिर को 95 लाख रुपये मूल्य के सोने के पदक दान किए
बेंगलुरु के एक श्रद्धालु ने तिरुपति मंदिर को 95 लाख रुपये मूल्य के सोने के पदक दान किए
तिरुपति, 24 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु के एक श्रद्धालु ने शुक्रवार को तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को 95 लाख रुपये मूल्य के सात स्वर्ण पदक दान किए।
तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आधिकारिक संरक्षक, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एम महादेवाम्मा ने 753 ग्राम वजन के पदक दान किए।
श्रद्धालु ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के भीतर रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एम रविचंद्र और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी वेंकैया चौधरी को पदक भेंट किए।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


