Justice Yashwant Verma News: हाई कोर्ट के जज के बंगले में लगी आग को बुझाने पहुंची थी दमकल की टीम, कमरे का नजारा देख उड़े कर्मियों के होश
Justice Yashwant Verma News: हाई कोर्ट के जज के बंगले में लगी आग को बुझाने पहुंची थी दमकल की टीम, कमरे का नजारा देख उड़े कर्मियों के होश

Justice Yashwant Varma News
- जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से भारी नकदी की बरामदगी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनका ट्रांसफर किया।
- कई जजों का मानना है कि इस घटना के लिए ट्रांसफर पर्याप्त नहीं है और जस्टिस वर्मा के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
- इन-हाउस जांच की प्रक्रिया के तहत मामले की गहन जांच की संभावना जताई जा रही है।
नई दिल्ली: Justice Yashwant Verma News दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवासीय बंगले में आग लगने की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। जब बचावकर्मी आग बुझाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उन्हें वहां भारी मात्रा में नकदी मिली। यह घटना बेहद गंभीर बन गई और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा का तत्काल ट्रांसफर कर दिया।
Justice Yashwant Verma News दरअसल, जस्टिक यशवंत वर्मा के बंगले में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब उनके बंगले में आग लगी तब वे घर से बाहर थे। घर वालों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जैसे ही आग बुझाने बचावकर्मी उनके एक कमरे के अंदर घुसे, उन्हें भारी मात्रा में कैश मिला। जिसके बाद मामला गंभीर बन गई।
इमरजेंसी में हुई मीटिंग
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, मामले को लेकर उच्च अधिकारियों ने तुरंत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को सूचित किया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कॉलेजियम बैठक बुलाई। परिणामस्वरूप, जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया, जहां वे 2021 में दिल्ली हाई कोर्ट जाने से पहले कार्यरत थे।
हालांकि, पांच जजों वाले कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का मानना है कि इस तरह की गंभीर घटना के लिए ट्रांसफर काफी नहीं है. इससे न्यायपालिका की छवि धूमिल होगी और संस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी कम होगा. उन्होंने कहा कि जस्टिस वर्मा को इस्तीफा देने के लिए कहा जाना चाहिए. अगर वे मना करते हैं तो CJI द्वारा इन-हाउस जांच शुरू की जानी चाहिए।
इन-हाउस जांच का महत्व
इस घटना के बाद, इन-हाउस जांच की प्रक्रिया को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीशों के खिलाफ भ्रष्टाचार, गलत काम या अनियमितता के आरोपों से निपटने के लिए इस प्रक्रिया की शुरुआत की थी। इसमें CJI सबसे पहले जज से जवाब मांगते हैं और अगर वे संतुष्ट नहीं होते, तो गहन जांच के लिए पैनल गठित किया जाता है। इस पैनल में सुप्रीम कोर्ट का एक जज और दो हाई कोर्ट के मुख्य जज शामिल होते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में आग लगने के दौरान जब बचावकर्मी आग बुझाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उन्हें वहां भारी मात्रा में नकदी मिली। इस घटना के बाद जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: A huge stash of cash found in the bungalow of a High Court judge

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm