पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में देसी बम बरामद
Modified Date: March 24, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: March 24, 2026 5:22 pm IST

बारासात, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र के एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि घर से बम बनाने की सामग्री भी भारी मात्रा में जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद से ही घर का मालिक लापता है।

पुलिस अधीक्षक अलकनंदा भौवाल ने कहा, ‘‘बम निरोधक दस्ते के जवान मौके पर पहुंचे, देसी बमों को निष्क्रिय किया और परिसर को सील कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच चल रही है। राज्य की 294-सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को निर्धारित है।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में