Dhamtari Road Accident News: तीजा की खुशियां बदली मातम में… ससुराल से बहन को लेकर लौट रहा था भाई, तभी हो गया दर्दनाक हादसा, जानकर आपको भी लगेगा झटका

Dhamtari Road Accident News: धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। तीजा के मौके पर भाई बहन को मायके से लेकर आ रहा था।

Dhamtari Road Accident News: तीजा की खुशियां बदली मातम में… ससुराल से बहन को लेकर लौट रहा था भाई, तभी हो गया दर्दनाक हादसा, जानकर आपको भी लगेगा झटका

Dhamtari Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: September 12, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: September 12, 2026 10:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई।
  • तीजा के मौके पर भाई बहन को मायके से लेकर आ रहा था।
  • इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Dhamtari Road Accident News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। तीजा के मौके पर बहन को मायके लाने निकला भाई खुद उसे बाइक से लेकर लौट रहा था, तभी पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और धमतरी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

बताया जा रहा है कि, बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा अपनी बहन नीता सिंह को तीजा के अवसर पर मायके लाने के लिए मोखा गांव गए थे बहन को बाइक पर बैठाकर दोनों बड़े गौरी लौट रहे थे इसी दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। (Dhamtari Road Accident News) हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां धमतरी जिला अस्पताल में दोनों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान भाई दामेश्वर सिन्हा और बहन नीता सिंह की मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

Dhamtari Road Accident News: एक साथ अस्पताल पहुंचे भाई-बहन की मौत की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया। तीजा पर बहन को मायके लाने की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है। एक पल की टक्कर ने एक परिवार से दो जिंदगियां छीन लीं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.