मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: March 7, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: March 7, 2026 1:03 pm IST

कन्नूर (केरल), सात मार्च (भाषा) केरल में कन्नूर के श्रीकंदापुरम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोट्टूर निवासी राजन सी कोट्टूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने तीन मार्च को फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री की मानहानि की और दंगा कराने के इरादे से उकसाने वाली हरकत की।

दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 और उपद्रव करने के आरोप में केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार शाम जांच शुरू की गई।

उसने बताया कि जांच के तहत आरोपी से पूछताछ की जाएगी और जिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से टिप्पणी ‘पोस्ट’ की गई है, उसका पता लगाया जाएगा।

भाषा

सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में