बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय मंगेतर की हत्या की

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय मंगेतर की हत्या की

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय मंगेतर की हत्या की
Modified Date: March 17, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: March 17, 2026 10:10 pm IST

बेंगलुरु, 17 मार्च (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की की उसके मंगेतर ने कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब घटी जब सबील (25) नामक युवक पीड़िता को डीएच हल्ली इलाके में स्थित सुनसान घर में ले गया।

उन्होंने कहा कि मामला तब सामने आया जब परिवार वालों ने लहुलूहान अवस्था में लड़की का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबील की सगाई 17 वर्षीय लड़की से हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘हमने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और यह हमारी जांच का हिस्सा है।’

भाषा राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में