संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने बच्चे की हत्या की
संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने बच्चे की हत्या की
नोएडा (उप्र), आठ मई (भाषा) नोएडा के कासना थानाक्षेत्र के सिरसा गांव से लापता हुए 13 वर्षीय एक बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिरसा गांव के मोहित भाटी ने सात मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय भतीजा सुधांशु उर्फ समर छह मई की रात से लापता है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो पता चला कि लड़का अपने पिता के साथ कार में सवार होकर गया था।
प्रवक्ता के अनुसार शक होने पर पुलिस ने लड़के के पिता प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने बेटे को गुलिस्तानपुर में दोस्त के यहां रखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि लेकिन पुलिस को वहां बच्चा नहीं मिला और प्रदीप पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा।
प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस ने लापता बच्चे का शव सिरसा गांव के पास एक तालाब से बरादम किया । उन्होंने बताया कि जब बच्चे के पिता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था।
प्रवक्ता के अनुसार प्रदीप ने बताया कि संपत्ति प्रॉपर्टी के विवाद में अपने परिवार के अन्य लोगों की फंसाने की नीयत से उसने अपने बेटे की खुद हत्या कर दी थी।
प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं
। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे के पिता को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बच्चों के पिता ने अपने बेटे की हत्या कर अपने परिवार के अन्य लोगों को उसकी हत्या के मामले में बहुत फंसाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


