India New CDS: देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं की कमान संभालेंगे एन एस राजा सुब्रमणि, जानें कौन है ये?

CDS Lieutenant General N S Raja Subramani: देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं की कमान संभालेंगे एन एस राजा सुब्रमणि, जानें कौन है ये?

India New CDS: देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं की कमान संभालेंगे एन एस राजा सुब्रमणि, जानें कौन है ये?

CDS Lieutenant General N S Raja Subramani | Photo Credit: IBC24 Customize

Modified Date: May 9, 2026 / 08:04 am IST
Published Date: May 9, 2026 8:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि बने भारत के नए CDS
  • 31 मई 2026 से 31 दिसंबर 2028 तक संभालेंगे कार्यभार
  • सैन्य मामलों के विभाग के सचिव भी रहेंगे

नई दिल्ली: India New CDS देश को नए सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (N.S. Raja Subramani) (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वो 31 मई को पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा।

CDS Lieutenant General N S Raja Subramani लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर बेहद शानदार रहा है। वर्तमान में वे 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वह सेना के उपप्रमुख और मध्य कमान के जीओसी-इन-सी (GOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि?

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारतीय सेना में एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी रहे चुके हैं। उन्होंने सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। उन्हें PVSM, AVSM, SM और VSM जैसे प्रतिष्ठित सैन्य पदकों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर सेवा दे रहे हैं।

क्या होता है CDS का पद?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भारतीय सशस्त्र बलों थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सर्वोच्च पद है। पहले तीनों सेनाएं अपने-अपने स्तर पर फैसले लेती थीं। लेकिन अब CDS के आने के बाद एक केंद्रीय समन्वय बना है। वह सरकार के लिए प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं और रक्षा क्षेत्र में सुधारों और थिएटर कमांड की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।