दिल्ली के नजफगढ़ में एक व्यक्ति कार के अंदर मृत मिला
दिल्ली के नजफगढ़ में एक व्यक्ति कार के अंदर मृत मिला
नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली के नजफगढ़ में दिचाऊं डिपो के पास एक कार से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को बुधवार को सूचना मिली कि दिचाऊं डिपो के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 इलाके में एक कार में एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वह व्यक्ति कार की अगली यात्री सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसकी पहचान कानपुर के यशोदा नगर निवासी नीरज शुक्ला (40) के रूप में हुई।
घटनास्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
भाषा
खारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


