मीरपेट में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को कार के बोनट पर घसीटा गया; मामला दर्ज
मीरपेट में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को कार के बोनट पर घसीटा गया; मामला दर्ज
हैदराबाद, तीन मई (भाषा) हैदराबाद के मीरपेट इलाके में वाहन मोड़ने को लेकर हुये विवाद के बाद अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को करीब दो किलोमीटर तक कार के बोनट पर घसीटा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एक मई की रात को हुयी इस घटना के वीडियो में एक व्यक्ति चलती गाड़ी के बोनट को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति और उसका बेटा दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहे थे, जबकि एक कार भी उसी दिशा में चल रही थी। दोपहिया वाहन उसका बेटा चला रहा था।
उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने लगभग 500 मीटर आगे होने वाले यू-टर्न के लिए पहले ही संकेत दिया, तभी कार चालक ने उससे सवाल किया कि वह इतनी जल्दी संकेत क्यों दे रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिसके बाद कार चालक ने कथित तौर पर बाइक चालक के बाल पकड़ लिए। यह देखकर बाइक चालक के पिता ने कार को रोकने की कोशिश की और उसका बोनट को पकड़ लिया।
हालांकि, पुलिस ने बताया कि कार चालक उस व्यक्ति को कार के बोनट पर बिठाकर लगभग दो किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा, फिर रुका और उसे उतारा और घटनास्थल से फरार हो गया।
उस व्यक्ति ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह मीरपेट से एलबी नगर जा रहा था और दोपहिया वाहन पर सवार था, तभी कथित तौर पर कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि कार चालक ने उनके बेटे के बाल पकड़ लिए और कुछ दूर तक गाड़ी चलाई, जिसके बाद उनका बेटा सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोटें आईं, जबकि वह कार का बोनट को पकड़े हुए था।
उस व्यक्ति ने बताया, “गाड़ी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बालापुर तक चलाता रहा, जहां जाकर वह रुका। जब मैं गाड़ी से उतरा, तो चालक भाग गया।”
उस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मीरपेट पुलिस थाने में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


