सीमापार से मादक पदार्थ की तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया: पंजाब पुलिस

सीमापार से मादक पदार्थ की तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया: पंजाब पुलिस

सीमापार से मादक पदार्थ की तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया: पंजाब पुलिस
Modified Date: October 23, 2025 / 04:02 pm IST
Published Date: October 23, 2025 4:02 pm IST

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कथित बड़े तस्कर की गिरफ्तारी के साथ पाकिस्तान से जुड़े ‘सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने राजपाल सिंह नामक आरोपी से पांच किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ खुफिया सूचना आधारित एक अभियान में, अमृतसर आयुक्त के अधीन पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार मादक पदार्थ तस्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके सरगना राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया तथा 5.025 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान के एक ‘हैंडलर’ से संबंधित सीमा पार एक नेटवर्क चला रहा था और मादक पदार्थ की खेप प्राप्त करने के लिए डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग कर रहा था।

अमृतसर के छेहर्ता थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नेटवर्क के आगे एवं पीछे की कड़ियों समेत सम्पूर्ण गठजोड़ को उजागर करने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में