सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला
सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला
गंगटोक, 27 दिसंबर (भाषा) सिक्किम में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद सोमवार को कोविड महामारी के कुल मामले बढ़कर 32,481 हो गए। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। सिक्किम में अभी कोविड के 55 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 31,675 लोग ठीक हो चुके हैं।
राज्य में अब तक 2,78,758 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हो चुकी है। यह बीमारी यहां 409 लोगों की जान ले चुकी है।
भाषा यश मनीषा
मनीषा

Facebook


