BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Delhi Election 2025 : ‘वोटिंग से पहले बिखर रहे झाड़ू के तिनके..’ आने वाला है विकास का नया बसंत, PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए AAP को घेरा

Delhi Election 2025 : ‘वोटिंग से पहले बिखर रहे झाड़ू के तिनके..’ आने वाला है विकास का नया बसंत, PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए AAP को घेरा …

PM Modi MP Visit | Image Source- IBC24 Archive

PM Modi MP Visit | Image Source- IBC24 Archive

Shyam Dwivedi
Published: 02 Feb 2025 | 2:01 pmModified: 02 Feb 2025 | 2:01 pm

नई दिल्ली। Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव के बीच भाजपा और आम आदमी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। तो वहीं दोनों की पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहीं हैं। आम आदमी पार्टी सत्ता पर बनी रहने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो वहीं बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए आप को घेर रही है। बीजेपी ने कई बड़ नेता इस समय दिल्ली की जनता को लुभाने में लगे हैं। पीएम मोदी से लेकर योगी तक दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे है। आज फिर पीएम मोदी ने दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए दिल्ली के आरके पुरम पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

read more : Delhi Election 2025 : 'स्याही लगवा ली तो ये आपको गिरफ्तार कर लेंगे..' अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स को दी ये नसीहत, भाजपा ने किया पलटवार 

पीएम मोदी ने दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

दिल्ली के आर.के.पुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज बसंत पंचमी का पावन अवसर है। आप सभी को बसंत पंचमी का बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि मां सरस्वती का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर, देशवासियों पर बना रहे। हमारा आर के पुरम एक भारत श्रेष्ठ भारत का बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों लोग एक साथ रहते हैं। उसमें से बहुत से मेरे साथी सरकार में सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसे काम करने वाले प्रधानमंत्री को ताकत देने का काम करते हैं..."

 

दिल्ली में विकास का नया बसंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार।" पीएम मोदी ने कहा कि 'हम देख रहे हैं कि वोटिंग से पहले ही, झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं'...'आप-दा' के नेता इसे छोड़ रहे हैं, वे जानते हैं कि लोग 'आप-दा' से नाराज हैं, वे (लोग) इस पार्टी से नफरत करते हैं।'

पीएम मोदी ने कहा कि "दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।"

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पीएम मोदी ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में 5 फरवरी को भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की सेवा करने का अवसर मिलने पर वे पूरी तरह से मेहनत करेंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: A new spring of development is about to come, PM Modi cornered AAP while addressing the public meeting.

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm