मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र

Ads

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 11:37 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 11:37 PM IST

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (भाषा) आगामी एक मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को लिया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के श्रमिक वर्ग को सम्मान देने के उद्देश्य से इस सत्र को बुलाने की मंजूरी दी गई है।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों, जिनमें छह पंजाब से हैं, ने हाल ही में पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह एक दिवसीय सत्र देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम योगदान देने वाले मेहनतकश श्रमिकों और कारीगरों को समर्पित होगा।

भाषा

राखी वैभव

वैभव