Subsidy Scheme For Fishermen: मछली पालने वाले किसानों को बड़ा तोहफा!… अब इस चीज की खरीदी पर सरकार देगी 70 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

Ads

Subsidy Scheme For Fishermen: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछली पकड़ने के उपकरण, जाल और नौका खरीद के लिए सब्सिडी योजना की घोषणा की।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 06:09 PM IST

Subsidy Scheme For Fishermen/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछुआरों को बड़ी सौगात दी है।
  • सरकार ने जाल और नांव खरीदने पर मछुआरों को सब्सिडी देने की घोषणा की है।
  • पात्र मछुआरों को नांव खरीदने पर 70 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Subsidy Scheme For Fishermen: शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछली पकड़ने के उपकरण, जाल और नौका खरीद के लिए सब्सिडी योजना की शनिवार को घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से राज्य में मत्स्य क्षेत्र का विकास होगा और मछली पकड़ने के टिकाऊ तरीकों को बढ़ावा मिलेगा। नौका सब्सिडी योजना के तहत पात्र मछुआरों को नौका खरीदने पर 70 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

नांव खरीदने पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

अधिकारियों के अनुसार एक नौका की कीमत 50,000 रुपए है, जिसमें से 70 प्रतिशत लागत राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि लाभार्थी को देनी होगी। (Subsidy Scheme For Fishermen) इस योजना का उद्देश्य गोबिंद सागर, पोंग बांध, चमेरा, रंजीत सागर और कोल बांध जैसे प्रमुख जलाशयों में संचालित मछली पकड़ने वाली नौकाओं का आधुनिकीकरण करना है, जिससे सुरक्षा, कार्यकुशलता और मछुआरों की आय में सुधार हो सके।

सब्सिडी के लिए आवश्यक होंगी ये चीजें

Subsidy Scheme For Fishermen: सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदक का नाम पंजीकृत प्राथमिक मत्स्य सहकारी समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में होना चाहिए और एक वित्त वर्ष में कम से कम 50 दिन मछली पकड़ने का कार्य करना जरूरी है। राज्य सरकार ने मछली पकड़ने के उपकरणों के लिए भी योजना शुरू की है, जिसके तहत कास्ट नेट और गिल नेट की खरीद पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-