शह मात The Big Debate: कमिश्नरेट पर निशाना.. सुझाव या सियासी दांव? सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर कमिश्नरेट पर उठाए सवाल, क्या वाकई में सिस्टम में सुधार की है जरूरत

Ads

Brijmohan Agarwal On Raipur Commissionerate: रायपुर से BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 11:41 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 11:42 PM IST

Brijmohan Agarwal On Raipur Commissionerate/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए।
  • बृजमोहन अग्रवाल का मानना है कि, कमिश्नरेट को ज्यादा पावर देना जरूरी है।
  • सांसद ने फिर दोहराया कि पूरे रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की जाए।

Brijmohan Agarwal On Raipur Commissionerate: रायपुर: रायपुर से BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए। बृजमोहन अग्रवाल का मानना है कि, अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए कमिश्नरेट को ज्यादा पावर देना जरूरी है, जबकि मौजूदा व्यवस्था के तहत, कमिश्नरेट में अफसर ज्यादा हैं, जवान कम। सांसद ने फिर दोहराया कि पूरे रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की जाए, वो भी ज्यादा अधिकारों के साथ। बृजमोहन की मांग पर, गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रायपुर कमिश्नरेट विस्तार का प्रस्ताव आया है। इसके सभी पहलुओं पर मंथन होगा।

इधर, विपक्ष ने बृजमोहन की मांग का समर्थन करते हुए कमिश्नर सिस्टम और राज्य सरकार पर तंज कसा। जिसपर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया।

Brijmohan Agarwal On Raipur Commissionerate: बृजमोहन अग्रवाल इससे पहले 18 जुलाई 2026 को पूरे रायपुर जिले में कमिश्नर सिस्टम लागू करने बावत पत्र लिख चुके हैं। बृजमोहन ने जमीन पर पुलिस बल की कमी समेत पुलिस को पूर्ण अधिकार देने की पैरवी की है। राज्य सरकार और गृहविभाग का दावा है कि कुछ विस्तार प्रस्ताव मिले हैं जिनपर मंथन के बाद फैसला हो सकता है। सवाल है कि क्या मौजूदा कमिश्ररेट सिस्टम वाकई जमीन पर केवल नाम का है, असरकारक नहीं है? सवाल इस पर भी है कि इस सिस्टम के लागू होने से अब तक विपक्ष से ज्यादा सत्तापक्ष के नेता सवाल उठाते रहे हैं?

इन्हें भी पढ़ें:-