BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pahalgam Terror Attack: देशभर में शुरू हुआ श्रद्धांजलि और संवेदनाओं का दौर, आतंकी हमले में जान गंवाने वालों का आज होगा अंतिम संस्कार

Pahalgam Terror Attack: देशभर में शुरू हुआ श्रद्धांजलि और संवेदनाओं का दौर, आतंकी हमले में जान गंवाने वालों का आज होगा अंतिम संस्कार

Pahalgam Terror Attack/ Image Credit: IBC24 Customize

Pahalgam Terror Attack/ Image Credit: IBC24 Customize

Priya Jagat
Published: 24 Apr 2025 | 9:28 amModified: 24 Apr 2025 | 9:28 am
HIGHLIGHTS
  1. पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का आज अंतिम संस्कार होगा।
  2. हमले में कुल 26 पर्यटक मारे गए थे।
  3. राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

नई दिल्ली। Pahalgam Terror Attack:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर हमला कर दिया। इस हमले को पुलवामा के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंतकी हमला माना जा रहा है। आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनके नाम पूछकर उन्हें निशाना बनाया और गोलीबारी की। हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हो चुकी है। इस हमले में नेपाल-यूएई के 2 टूरिस्ट और 2 स्थानीय की भी मौत हो गई। वहीं इस हमले में भारत के विभिन्न राज्यों- छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से आए यात्री भी इस हमले का शिकार हुए हैं। हमले के बाद आज सभी राज्यों के मृतकों का अंतिम संस्कार होगा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। चारों तरफ मायूसी और मातम है।

Read More: Pahalgam Terror Attack Upadates: एकजुट हुए देशभर के उलेमा.. हर किसी ने की आतंकी घटना की निंदा, सुरक्षा चूक पर भी उठाये सवाल

चेन्नई, तमिलनाडु: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कवाली निवासी मधुसुधा राव के पार्थिव शरीर को चेन्नई लाया गया। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

पुणे, महाराष्ट्र: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के पार्थिव शरीर को पुणे लाया गया। नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री (MoS) मुरलीधर मोहोल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के जीरो निवासी भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग के पार्थिव शरीर को गुवाहाटी हवाई अड्डे लाया गया। असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त डॉ पार्थ सारथी महंत ने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर तागे हैलियांग को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

 

पुणे, महाराष्ट्र: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुणे स्थित उनके आवास पर लाया गया। NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

 

 

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बेंगलुरु निवासी भारत भूषण के घर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से बातचीत की।

 

 

बेंगलुरु: भाजपा नेता सी.टी. रवि ने #PahalgamTerroristAttack में मारे गए भारत भूषण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "भारत भूषण के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर हमने उनके परिवार से बात की, उनकी पत्नी ने हमें बताया कि उन्होंने आतंकियों से विनती की थी कि वो उन्हें(भारत भूषण) छोड़ दें, उनका एक छोटा बच्चा भी है। लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा और उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा गया, उन्होंने जवाब दिया कि चूंकि वह एक हिंदू हैं, इसलिए उन्हें कलमा पढ़ना नहीं आता। इसलिए उन्हें मार दिया गया। जब उनकी पत्नी ने उन्हें भी मारने के लिए कहा, तो उन्हें कहा गया कि वे जाकर मोदी को इस घटना के बारे में बताएं... वे (आतंकवादी) उन लोगों को काफिर मानते हैं जो इस्लाम का पालन नहीं करते... जब तक यह सोच नहीं बदलेगी, दुनिया में शांति नहीं होगी... हर कोई जानता है कि दुनिया में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र कहां हैं... पहले कदम के रूप में कूटनीतिक कदम आवश्यक थे। अब सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है..."

 

 

राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पहलगाम हमले में मारे गए नीरज उधवानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

बालासोर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने #PahalgamTerroristAttack में मारे गए बालासोर निवासी प्रशांत सत्पथी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भी बात की।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: A period of tribute and condolences has begun across the country, the last rites of those who lost their lives in the terrorist attack will be held today

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm