गुरुग्राम में कारखाना के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बाइक को आग लगा दी गई

Ads

गुरुग्राम में कारखाना के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बाइक को आग लगा दी गई

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 05:23 PM IST

गुरुग्राम, नौ अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के मानेसर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे कारखाना कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

इससे पहले जिला प्रशासन ने बुधवार को ही मानेसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 स्थित ‘रिचा ग्लोबल’ संयंत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बेंच और कुर्सियों में आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी को भी तैयार रखा गया।

इस संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी।

इस बीच, ‘ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि श्रमिक सुबह कंपनी के मुख्य द्वार के पास शांतिपूर्वक एकत्र हुए थे और वे अपनी मांगों पर केवल लिखित आश्वासन चाहते थे।

भाषा

प्रचेता माधव

माधव