Laxmi Rajwade Laetst News: रंग छोड़ने की शिकायत पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद धोकर देखी आंगनबाड़ी वाली साड़ी.. होगी इस कथित घोटाले की जांच..

Ads

Chhattisgarh Minister Laxmi Rajwade Laetst News: लक्ष्मी राजवाड़े ने साड़ी रंग छोड़ने की शिकायत पर जांच की, कांग्रेस पर किया प्रहार, कहा, कार्रवाई होगी

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 07:09 PM IST

Minister Laxmi Rajwade Laetst News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण पर शिकायतें
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद धोकर देखी साड़ी
  • कांग्रेस पर मंत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

रायपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित किये गए साड़ियों की गुणवत्ता में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इस पर विभाग और विभागीय मंत्री दोनों तरफ से सफाई सामने आई है। (Minister Laxmi Rajwade Laetst News) कहा गया है कि, तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है, लेकिन जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर साड़ियां बदली जाएंगी।

प्रति साड़ी की कीमत 500 रुपए

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की लंबाई और गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक्शन लिया है। विभाग के मुताबिक, केंद्र सरकार के प्रावधान के तहत हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को साल में दो साड़ी यूनिफॉर्म दी जाती है। इसके लिए प्रति साड़ी 500 रुपए तय हैं। इसी आधार पर राज्य में करीब 1.94 लाख साड़ियों की आपूर्ति का आदेश छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी एजेंसी को दिया गया था। साड़ियों के रंग, डिजाइन और लंबाई का मापदंड राज्य स्तर पर तय किया गया था। इसके अनुसार साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर और ब्लाउज पीस सहित कुल लंबाई 6.30 मीटर निर्धारित है।

कराई गई सैंपल की जांच तकनीकी एजेंसी से

महिला एवं बाल विकास विभाग को साड़ी की आपूर्ति से पहले छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी एजेंसी के सैंपल की जांच तकनीकी एजेंसी राइट्स लिमिटेड, मुंबई से कराई गई थी, जिसमें गुणवत्ता सही पाई गई। (Minister Laxmi Rajwade Laetst News) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरित की गई l हालांकि वितरण के बाद दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और कबीरधाम जिलों से कुछ शिकायतें सामने आईं। इनमें साड़ी छोटी होने, धागा निकलने और रंग छोड़ने की बात कही गई। विभाग ने तुरंत जांच समिति बनाकर इन मामलों की पड़ताल कराई। जांच में कुछ मामलों में लंबाई कम और बुनाई में खामियां सामने आईं। विभाग का कहना है कि कॉटन साड़ी होने के कारण पहली धुलाई में रंग छोड़ने की स्थिति कुछ जगहों पर दिखी, लेकिन बाद में रंग सामान्य रहा।

जिलों को दिए गए ये अहम निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे साड़ियों की दोबारा जांच करें और जहां मापदंड से कमी मिले, उसकी जानकारी भेजें। साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को भी साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी साड़ियों को बदलकर मानक के अनुसार नई साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं। (Minister Laxmi Rajwade Laetst News) विभाग ने यह भी बताया कि जारी कार्यादेश में ही एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखने और शिकायत मिलने पर सामग्री बदलने की शर्त लिखी गई थी।विभाग का कहना है कि किसी भी हितग्राही को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी मानक के अनुरूप साड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंत्री राजवाड़े ने खुद ही धोकर देखी साड़ी

वही इस पूरे मामले पर खुद विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साड़ी के मामले पर मंत्री ने कहा कि, मैंने खुद साड़ी धोकर देखा है। सुखाने के समय कितना कलर आया यह भी देखा है। इसके बाद ही वितरण करने के आदेश दिए गए है। मंत्री ने कहा कि, हो सकता है कहीं-कहीं शिकायतें आई होंगी। लेकिन जहां ऐसे मामले आ रहे हैं, उन्हें वापस लेंगे। इसके बाद फिर दोबारा से इसे रिप्लेस कराये जायेंगे। साड़ी खरीदी में गड़बड़ी हुई होगी तो इसकी जांच कराई जाएगी।

मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना

इस आश्वासन के साथ ही मंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया है। (Minister Laxmi Rajwade Laetst News) उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के जमाने में साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस कार्यकाल की साड़ी पहनने लायक नहीं होती थी। तब की साड़ी मछली झोलने (पकड़ने) के काम आती थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास

उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश

जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान

असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस

Q1. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साड़ी को लेकर क्या कदम उठाए?

मंत्री ने खुद साड़ी धोकर देखी और जहां शिकायतें आईं, उन्हें वापस लेने का आदेश दिया।

Q2. साड़ी वितरण में क्या शिकायतें आईं?

साड़ी छोटी होने, धागा निकलने और रंग छोड़ने की शिकायतें आईं, जिनकी जांच की जा रही है।

Q3. मंत्री ने कांग्रेस पर क्यों आरोप लगाया?

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार था और गुणवत्ता खराब थी।