पश्चिम बंगाल के नदिया में एक पुलिसकर्मी मृत पाया गया
पश्चिम बंगाल के नदिया में एक पुलिसकर्मी मृत पाया गया
कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल), 28 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी मृत पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक सुमन मंडल का शव बागूला इलाके में उनके किराए के आवास पर मिला।
अधिकारियों ने बताया कि मंडल हंसखाली थाने के अंतर्गत बागूला पुलिस चौकी पर तैनात था।
उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से घर में अकेला रह रहा था और उसका शव छत से लटका हुआ मिला।
एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘हालांकि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मंडल ने आत्महत्या की है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच जारी है।’
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


