असम के कार्बी आंगलोंग में ऑटो और कार की टक्कर में एक छात्र की मौत
असम के कार्बी आंगलोंग में ऑटो और कार की टक्कर में एक छात्र की मौत
दीफू, 16 अगस्त (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को एक ऑटो की कार से टक्कर की घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार को धनसिरी-दीफू मार्ग पर उस समय हुआ, जब तीनों ऑटो से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि तीनों छात्रों को दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां से छात्र को बेहतर इलाज के लिए दीमापुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि, बाद में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दोनों छात्राओं का दीफू के अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, तीनों धनसिरी के डालदाली मेसेबदैन्ह गांव के रहने वाले थे और इलाके में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत
लेखक के बारे में
Web Title: असम के कार्बी आंगलोंग में ऑटो और कार की टक्कर में एक छात्र की मौत

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm