जैसलमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध युवक पकड़ा गया
जैसलमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध युवक पकड़ा गया
जैसलमेर, 17 फरवरी (भाषा) जैसलमेर जिले के म्याजलार पुलिस थाना इलाके में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, यह युवक मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास म्याजलार क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर सीमा सुरक्षा बल को सौंपा। बल ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की पहचान तेलंगाना निवासी मोहम्मद अशफाक हुसैन (38) के रूप में हुई। युवक के पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
भाषा स. पृथ्वी मनीषा
मनीषा

Facebook


