दिल्ली विधानसभा को बम की धमकी, तलाशी के बाद पुलिस ने बताया फर्जी
दिल्ली विधानसभा को बम की धमकी, तलाशी के बाद पुलिस ने बताया फर्जी
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली विधानसभा को मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, लेकिन गहन तलाशी के बाद यह धमकी फर्जी पायी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, सुबह आठ बजकर 39 मिनट पर धमकी भरा एक ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गयी और जरूरी जांच शुरू की गई।
सूत्रों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता को यह ईमेल मिला था।
व्यापक तलाशी अभियान के बाद परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


