राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ को लेकर ‘आप’ दिल्ली में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करेगी

राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ को लेकर ‘आप’ दिल्ली में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करेगी

राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ को लेकर ‘आप’ दिल्ली में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करेगी
Modified Date: July 13, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: July 13, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के 250 वार्ड में मंगलवार से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करेगी। ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारद्वाज ने बताया कि पार्टी राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर लोगों से बातचीत करेगी और इस मुद्दे पर अपना हस्ताक्षर अभियान जारी रखेगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा जाएगा।

भारद्वाज ने कहा, “मंगलवार से दिल्ली के 250 वार्ड में 250 जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और उसके बाद भगवान राम तथा हनुमान की आरती होगी। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मुद्दे पर लोगों के साथ बातचीत भी की जाएगी।”

यह घोषणा ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से रोहिणी के जापानी पार्क में सुंदरकांड के पाठ के बाद देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के एक दिन बाद की गई है।

पार्टी ने कहा कि यह अभियान दूसरे राज्यों में भी चलाया जाएगा।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में