अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता पर गोली चलाई गई, हालत गंभीर
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता पर गोली चलाई गई, हालत गंभीर
अमृतसर, 28 मई (भाषा) पंजाब में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 42 के पार्टी प्रभारी जयपाल सिंह बाऊ पर कुछ महीने पहले कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी से हुए विवाद के वजह से कथित तौर पर हमला किया गया।
अधिकारी ने बताया कि बाऊ पर जान से मारने की नीयत से दो गोलियां चलाई गईं।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बाऊ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आपात सर्जरी की गई।
बाऊ को आम आदमी पार्टी के अमृतसर दक्षिण से विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर का करीबी माना जाता है।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


