Steel Stocks To Watch: स्टील सेक्टर पर Nomura का बड़ा दांव! टाटा स्टील समेत इन 4 शेयरों को दी BUY रेटिंग, टारगेट देखकर ठहर जाएगी नजर

Steel Stocks To Watch: नोमुरा ने चीन में कोयला खदान दुर्घटना के बावजूद भारतीय स्टील सेक्टर पर भरोसा जताया है। उसने टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील और लॉयड्स मेटल्स पर 'Buy' रेटिंग दी है और इन सभी कंपनियों के लिए टारगेट प्राइस भी तय किए हैं।

Steel Stocks To Watch:  स्टील सेक्टर पर Nomura का बड़ा दांव! टाटा स्टील समेत इन 4 शेयरों को दी BUY रेटिंग, टारगेट देखकर ठहर जाएगी नजर

(Steel Stocks To Watch/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: May 28, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: May 28, 2026 4:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चीन की कोयला खदान दुर्घटना से ग्लोबल सप्लाई पर असर की आशंका।
  • कोकिंग कोल की कमी से स्टील उत्पादन पर दबाव बढ़ सकता है।
  • नोमुरा ने 4 भारतीय स्टील कंपनियों को BUY रेटिंग दी।

नई दिल्ली: Steel Stocks To Watch: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय स्टील सेक्टर को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि चीन में हाल ही में हुई कोयला खदान दुर्घटना और उसके बाद लागू हुई सख्त नियमों की वजह से ग्लोबल बाजार में कोकिंग कोल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। कोकिंग कोल स्टील उत्पादन के लिए एक जरूरी कच्चा माल होता है। इसलिए इसकी कमी का असर पूरी दुनिया के स्टील उद्योग पर पड़ सकता है।

कोयला सप्लाई में कमी से बढ़ सकती हैं चुनौतियां

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की इस घटना के बाद कोकिंग कोल की सप्लाई में और गिरावट आने की संभावना है। इससे स्टील उत्पादन की लागत बढ़ सकती है और कई देशों की कंपनियों पर दबाव बन सकता है। खासकर वे कंपनियां ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं जो आयातित कच्चे माल पर अधिक निर्भर हैं। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारतीय स्टील कंपनियों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है।

इन स्टील कंपनियों पर BUY रेटिंग

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में भारत की चार प्रमुख स्टील कंपनियों को ‘Buy‘ रेटिंग दी है। इनमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर और लॉयड्स मेटल्स शामिल हैं। फर्म का मानना है कि इनपुट कॉस्ट में संभावित दबाव के बावजूद ये कंपनियां अपने सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में हैं और आगे ग्रोथ का फायदा उठा सकती हैं।

ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस

नोमुरा ने टाटा स्टील के लिए 240 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा स्तर से करीब 14% की बढ़त दिखाता है। जेएसडब्ल्यू स्टील के लिए 1400 रुपये, जिंदल स्टील के लिए 1350 रुपये और लॉयड्स मेटल्स के लिए 2050 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के शानक्सी प्रांत में हुई कोयला खदान दुर्घटना से रोजाना करीब 319 किलो टन उत्पादन पर असर पड़ सकता है। जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ सकता है।

स्टील सेक्टर स्टॉक्स- रेटिंग, टारगेट प्राइस और संभावित रिटर्न

स्टॉक रेटिंग टारगेट प्राइस संभावित रिटर्न
टाटा स्टील BUY ₹ 240 14%
JSW स्टील BUY ₹ 1,400 8%
जिंदल स्टील एंड पावर BUY ₹ 1,350 10%
लॉयड्स मेटल्स BUY ₹ 2,050 11%

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।