AAP Action on Raghav Chadha: केजरीवाल का सांसद राघव चड्ढा पर एक्शन.. इस अहम पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी रोक..
AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha: AAP ने राघव चड्डा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, बोलने पर रोक, पार्टी नाराज़गी के कारण कदम उठाया।

AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha
- राघव चड्डा को AAP ने हटाया उपनेता पद से
- राज्यसभा में बोलने पर भी लगी रोक
- जनहित मुद्दों पर उठाए सवालों से पार्टी नाराज़
नई दिल्ली: राज्यसभा में अक्सर जनहित के मुद्दे उठाने वाले आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्डा पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा एक्शन सामने आया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा के आप के उपनेता के पद से हटा दिया है। (AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha) उनकी जगह पर आप के एक अन्य राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल को नया उपनेता तय किया गया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से एक औपचारिक पत्र राज्यसभा सचिवालय को भी भेज दिया गया है।
Ashok Kumar Mittal to be the new Deputy Leader of AAP in Rajya Sabha. AAP has sent an official letter on this to the Rajya Sabha Secretariat: Aam Aadmi Party (AAP) pic.twitter.com/9XBByWOLpA
— ANI (@ANI) April 2, 2026
STORY | AAP writes to Rajya Sabha secretariat to remove Raghav Chadha as deputy leader: Sources
The Aam Aadmi Party (AAP) has written to the Rajya Sabha secretariat seeking the removal of Raghav Chadha as the party's deputy leader in the House, sources said on Thursday.
READ |… pic.twitter.com/J7xhQZxG9i
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
राज्यसभा में बोलने पर भी रोक
लेकिन यह एक्शन यही पर नहीं थमा है। राघव चड्डा के राज्यसभा में सवाल पूछने और किसी मुद्दे पर बोलने पर भी रोक लगा दी गई है। राज्यसभा सचिवालय को भेजे गए खत में इस बात का उल्लेख किया गया है कि, राघव चड्डा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।
AAP Sources: Aam Aadmi Party has informed the Rajya Sabha Secretariat that MP Raghav Chadha should not be allotted time to speak in Parliament. Further, the Aam Aadmi Party has submitted a letter to Rajya Sabha Secretariat to appoint MP Ashok Mittal as Deputy Leader of the party… pic.twitter.com/DquyHSze5P
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
क्यों नाराज़ है पार्टी?
दरअसल राघव चड्डा पर लिए गए इस एक्शन के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि, राघव चड्डा पिछले कुछ समय से मनमानी कर रहे थे। वह राज्यसभा में मनमाने मुद्दे उठाते थे, उन पर सवाल पूछते थे। राघव चड्डा की तरफ से उठाए गए मुद्दे और पूछे गए सवालों की जानकारी आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी नहीं होती थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन पिछले कुछ वक्त से जिस सक्रियता से राघव चड्डा जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल कर रहे थे, देशभर में उनकी काफी प्रशंसा हो रही थी।
राघव के किन मुद्दों ने खींचा ध्यान
राघव चड्डा सदन में आम आदमी और जनता के जमीनी मुद्दों को उठाने के लिए पहचान बना चुके हैं। एक मामले में सरकार को झुकना पड़ा और नए नियम भी बनाने पड़े। दरअसल राघव चड्डा ने पिछले दिनों गिगवर्कर्स के सवाल को सदन पर मजबूती से रखा था। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया था कि, ऑनलाइन होम डिलीवरी कंपनियां किस तरह '10 मिनट में डिलीवरी' सेवा के नाम पर गिगवर्कर्स यानी डिलीवरी बॉयज़ के जान को खतरे में डाल रही हैं। (AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha) तय समय पर सामान डिलीवर करने के लिए उन्हें कम वक्त में ही तय जगहों पर सामान पहुंचाना पड़ता है। हालांकि सरकार ने इस मुद्दे पर एक्शन भी लिया था।
इसी तरह राघव चड्डा ने देश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर तय कीमत से अधिक पर बिकने वाले सामानों पर भी सरकार का ध्यान खींचा है, जबकि उन्होंने मोबाइल कंपनियों के 28 दिन वाले वैलिडिटी और डाटा पैकेज पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि पार्टी के मुताबिक इन मुद्दों के बारे में पार्टी को जानकारी नहीं थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल
जजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार
पंजाब किंग्स के खिलाफ लय हासिल करने की कोशिश करेगा चेन्नई सुपर किंग्स
बलिया में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: AAP Removes Raghav Chadha as Deputy Leader, Bars Him from Speaking in Rajya Sabha

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am