आप है ‘सच्ची सनातनी’ पार्टी, भाजपा ने वोट के लिए राम के नाम का इस्तेमाल किया: केजरीवाल

आप है ‘सच्ची सनातनी’ पार्टी, भाजपा ने वोट के लिए राम के नाम का इस्तेमाल किया: केजरीवाल

आप है ‘सच्ची सनातनी’ पार्टी, भाजपा ने वोट के लिए राम के नाम का इस्तेमाल किया: केजरीवाल
Modified Date: July 1, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: July 1, 2026 1:51 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘‘सच्ची सनातनी’’ है और उसने सनातन मूल्यों के प्रति सच्ची श्रद्धा के साथ काम किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया।’’

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अपने भाषणों और चुनाव प्रचार में भगवान राम और राम मंदिर का अक्सर जिक्र करती है, लेकिन उसके वरिष्ठ नेताओं ने अब तक मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना तक ‘‘नहीं की’’।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है लेकिन वह उन्हें भगवान नहीं मानती। राम मंदिर में चंदे एवं चढ़ावे की चोरी से देश के सभी सनातनी आहत हैं। भाजपा केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर हो जाएगी।’’

भाजपा ने इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मंदिर जाने का कोई सार्वजनिक रिकॉर्ड नहीं है।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में