Spa Center Raid in Raipur: रायपुर के इस स्पा सेंटर में रेड, अंदर का नजारा देख रह गए अधिकारी भी हैरान, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप
Spa Center Raid in Raipur: रायपुर के इस स्पा सेंटर में रेड, अंदर का नजारा देख रह गए अधिकारी भी हैरान, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप
Spa Center Raid in Raipur | Photo Credit: IBC24
- स्पा सेंटर पर दबिश
- महिला DSP की टीम ने की कार्रवाई
- मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर: Spa Center Raid in Raipur राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के ईसावा स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, अवैध गतिविधियों के लिए पर्चेस टेस्ट के दौरान एडवांस पैसे लिए जाने की जानकारी सामने आई थी, जिसमें पाइंटर भेजकर सौदा करवाया गया। (Raipur Spa Center Raid) जिसके एवज में स्पा में मौजूद लोगों ने एडवांस पैसे भी लिए, पाइंट क्लियर होने के बाद महिला DSP के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने श्याम स्कायर के तीसरे फ्लोर में संचालित स्पा पर दबिश दी। जहां अवैध गतिविधियों में लिप्त स्पा मैनेजर और तीन महिलाओं कों हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई
Spa Center Raid in Raipur जांच में खुलासा हुआ कि स्पा के संचालन हरविंदर सिंह ग्रोवर द्वारा किया जा रहा है। जिसके बाद देर रात पुलिस ने ईसावा स्पा के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश वर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए मैनेजर मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुकेश वर्मा भिलाई-03 के पचपेडी इलाके का निवासी है।वहीं, हिरासत में ली गई तीन महिलाओं में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि दो महिलाएं रायपुर के भाठागांव और खम्हारडीह इलाके की निवासी बताई जा रही हैं।
मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने नये कानून के तहत महिलाओ की शिकायत पर संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल देवेन्द्रनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्पा सेंटर में चल रही गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CBSE School Uniform Colors Changed: बदल गया CBSE स्कूलों के यूनिफॉर्म का रंग!.. अब इस कलर के ड्रेस में नजर आएंगे स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्कूल बिल्डिंग के रंग पर भी फैसला
- Raipur Spa Center Raid Today: मालिश के नाम पर जिस्म का कारोबार!.. पॉश इलाके के इस स्पा पर दबिश, संचालक, मैनेजर पर मामला दर्ज
- Vande Bharat: सागर ‘शराबकांड’ एक्शन में बुलडोजर, आरोपियों के अवैध ठिकानों को किया गया ध्वस्त, एमपी की आंच क्यों पहुंची छत्तीसगढ़ तक?

Facebook


