Stock Market Today: तेल हुआ बेलगाम तो शेयर बाजार बेहाल! दुनिया के बाजारों में मचा हड़कंप, आज इन शेयरों में छिपा है बड़ा मौका
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी के रुझान भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.48% गिरकर 23,346 अंक के आसपास करोबार करता नजर आया। इससे यह संकेत मिलता है कि आज ज्यादातर बाजार सूचकांकों पर दबाव देखने को मिल सकता है।
(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- GIFT Nifty में 0.42% की गिरावट से कमजोर शुरुआत के संकेत।
- ब्रेंट क्रूड करीब 102 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा।
- Shankesh Jewellers का मुनाफा बढ़कर ₹43 करोड़ हुआ।
नई दिल्ली: Stock Market Today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट खुले और पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का दबाव निवेशकों के सेंटीमेंट पर बना रहा। ब्रेंट क्रूड करीब 102 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहने से बाजार में सावधानी देखने को मिली। लेकिन क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हुई खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स संभले और बढ़त के साथ बंद हुए। आज शुक्रवार के कारोबार से पहले NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी 0.42 फीसदी गिरकर 23,360 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। जिससे बाजार (Stock Market Today) की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
Shankesh Jewellers और Canara Bank पर नजर
11 सितंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों (Stock Market Today) के कारण फोकस में रहेंगे। Shankesh Jewellers ने जून तिमाही में 43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के 22 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। कंपनी का रेवेन्यू भी 55.1% बढ़कर 424 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, Canara Bank ने Basel III के तहत AT-1 बॉन्ड से 4,500 करोड़ रुपये और Tier 2 बॉन्ड से 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है।
Vodafone Idea से Juniper Green Energy तक कई अपडेट
Vodafone Idea के लिए कर्ज जुटाने से जुड़ी अहम खबर है। SBI की अगुवाई में लेंडर्स का समूह कंपनी को करीब 3.5 अरब डॉलर की डेट फाइनेंसिंग देने पर विचार कर रहा है। दूसरी ओर Juniper Green Energy ने अपने 150 MW विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट में 35 MW विंड क्षमता शुरू कर दी है। Godrej Properties ने गुरुग्राम के Godrej Air Project से जुड़े विवाद के निपटारे का अनुमानित वित्तीय असर करीब 70 करोड़ रुपये बताया है। Gujarat Themis Biosyn ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 585 करोड़ रुपये तक के NCD जारी करने को मंजूरी दे दी है।
ऑर्डर और फंड जुटाने से चर्चा में ये शेयर
Texmaco Rail & Engineering को Hindalco Industries से 27.82 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसमें एक BTAP रेक और ब्रेक वैन की सप्लाई शामिल है। Neogen Chemicals ने QIP के लिए 2,189.73 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। वहीं, Kotak Mahindra Bank में वरिष्ठ स्तर पर बदलाव होगा। ग्रुप प्रेसिडेंट और कमर्शियल बैंक प्रमुख मनीष कोठारी 30 सितंबर 2026 को बैंक छोड़ेंगे। ऐसे में शुक्रवार को इन सभी शेयरों में अहम खबरों के चलते (Stock Market Today) हलचल देखने को मिल सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Train Stunt Viral Video: 60 की उम्र में ऐसा कॉन्फिडेंस! चलती ट्रेन के गेट पर दादा जी खतरनाक स्टंट, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- Bukavu School Fire: स्कूल में आग का तांडव, देखते ही देखते मची चीख पुकार, 26 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप, सहम उठा पूरा इलाका
- Tamil Nadu Church Roof Collapse: निर्माणाधीन चर्च में मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन लोगों की मौतों से मचा हड़कंप

Facebook


