महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत
Modified Date: September 11, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: September 11, 2026 9:17 am IST

भंडारा, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और एसयूवी गाड़ी की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे लाखनी तहसील में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ।

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई जिससे बोलेरो सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में