गौतम बुद्ध नगर में अगवा की गई किशोरी बरामद, पीड़िता ने लगाया बलात्कार का आरोप

गौतम बुद्ध नगर में अगवा की गई किशोरी बरामद, पीड़िता ने लगाया बलात्कार का आरोप

गौतम बुद्ध नगर में अगवा की गई किशोरी बरामद, पीड़िता ने लगाया बलात्कार का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 18, 2022 12:57 pm IST

नोएडा (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले के एक गांव से अगवा हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और पीड़िता ने अपहरण करने वाले युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि अच्छेजा गांव में रहने वाली किशोरी कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार रात किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने आरोप लगाया है कि अपहरणकर्ता ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है और किशोरी की चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में