कोलंबिया विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की

कोलंबिया विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की

कोलंबिया विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की
Modified Date: January 12, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: January 12, 2026 9:38 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने सोमवार को यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर सहयोग की योजना पर चर्चा की।

प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कोलंबिया इंजीनियरिंग के डीन, प्रोफेसर शिह-फू चांग, ​​विश्वविद्यालय के अकादमिक नेतृत्व के साथ उनसे मिलने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ सहयोग की योजनाओं पर चर्चा की, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर और बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के क्षेत्र में।

विनिर्माण क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल के लिए कोलंबिया-इंडिया सेंटर स्थापित करने की उनकी उत्सुकता की सराहना करते हुए प्रधान ने कहा, “विश्व के शीर्ष 40 शिक्षण संस्थानों में शामिल कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालय के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग एआई, रोबोटिक्स, मेडटेक, विनिर्माण और इंजीनियरिंग में भारत की क्षमता को और मजबूत करेगा।”

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में