जम्मू में उपमुख्यमंत्री के भाई के आवास पर एसीबी की छापेमारी

जम्मू में उपमुख्यमंत्री के भाई के आवास पर एसीबी की छापेमारी

जम्मू में उपमुख्यमंत्री के भाई के आवास पर एसीबी की छापेमारी
Modified Date: February 25, 2026 / 12:03 pm IST
Published Date: February 25, 2026 12:03 pm IST

जम्मू, 25 फरवरी (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जम्मू में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के भाई विजय चौधरी के आवास पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विजय चौधरी जम्मू-कश्मीर पुलिस में निरीक्षक पद पर तैनात हैं।

अधिकारियों ने कहा, “हम विजय चौधरी के आवास पर तलाशी ले रहे हैं। यह कार्रवाई आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।”

यह छापेमारी शहर के संतोक विहार–कालोचक क्षेत्र स्थित उनके घर पर तड़के शुरू हुई और यह खबर लिखे जाने तक जारी थी।

निरीक्षक विजय चौधरी का तबादला पिछले वर्ष सितंबर में लद्दाख कर दिया गया था।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में