Uttarakhand News: नमाज पढ़ रहे व्यक्ति के साथ मंदिर प्रबंधन ने की ऐसी हरकत, माफी मांगने के बाद भी बुलवाया ‘जय श्री राम’ अब वीडियो हुआ वायरल
Uttarakhand News: नमाज पढ़ रहे व्यक्ति के साथ मंदिर प्रबंधन ने की ऐसी हरकत, माफी मांगने के बाद भी बुलवाया 'जय श्री राम' अब वीडियो हुआ वायरल
Uttarakhand News | Photo Credit: IBC24
- उत्तराखंड के रुद्रपुर में नमाज़ पढ़ते युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
- पीड़ित ने मंगलवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
- पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है
रुद्रपुर: Uttarakhand News इन दिनों रमज़ान का पाक यानी पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा, सहरी और इफ्तार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। आरोप है कि मंदिर मेले के प्रबंधक ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Uttarakhand Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तराखंड के रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मेले का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहा है। तभी एक व्यक्ति मौके पर पहुंचता है और पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर देता है। हालांकि जब पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता है तो उससे पहले “जय श्री राम” बुलवाया जाता है और फिर छोड़ दिया जाता है।
▶️उत्तराखंड : रुद्रपुर में खुले स्थान पर नमाज पढ़ रहे शाहिद नाम के शख्स के साथ मारपीट
▶️ आरोप है कि अटरिया मंदिर मेले के प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के साथ मारपीट की
▶️ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #Uttarakhand | Uttarakhand | #Rudrapur | Rudrapur Viral Video… pic.twitter.com/58PL2CqzMr— IBC24 News (@IBC24News) February 25, 2026
पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर
घटना के बाद मंगलवार रात पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है, उसने आरोप लगाया की उसके साथ मारपीट की गई और नारे ना लगाने पर नहर में फेंकने की धमकी दी गई।
वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने बताया कि ऊधमसिंहनगर के पंतनगर क्षेत्र में नमाज़ पढ़ रहे युवक से मारपीट सम्बन्धी घटना का संज्ञान लेते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऊधमसिंहनगर के पंतनगर क्षेत्र में नमाज़ पढ़ रहे युवक से मारपीट सम्बन्धी घटना का संज्ञान लेते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। SP अपराध/यातायात श्री जितेंद्र चौधरी की वीडियो बाइट- pic.twitter.com/UwcavK3x8D
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) February 25, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Panchang 25 February 2026: आज होलाष्टक का दूसरा दिन, बुधवार व्रत और गणेश पूजा के साथ बनेंगी आपकी हर मनोकामना पूरी, जानें पूरा पंचांग और शुभ मुहूर्त
- Vande Bharat: लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज का जवाब हनुमान चालीसा से! छात्रों और पुलिस में के बीच धक्का-मुक्की के बाद बढ़ा तनाव, तैनात की गई फोर्स
- Eng vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल एंटर करने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, ब्रूक और जैक्स की साझेदारी बनी गेमचेंजर, पाकिस्तान को इतने रन से हराया

Facebook


