जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 10:56 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 10:56 AM IST

जम्मू, 15 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने 10 साल पुराने मामले में वांछित एक भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रेहमबल पुलिस टीम ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान राजौरी जिले के हंजना ठाकरा निवासी मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ताहिर, सरकारी आदेश की अवज्ञा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2016 में दर्ज एक मामले में वांछित था।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष मजिस्ट्रेट द्वारा 27 जुलाई 2016 को आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि वारंट पर कार्रवाई करते हुए रेहमबल पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसे कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा खारी वैभव

वैभव