कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: May 25, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:19 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर कार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नबी करीम इलाके का निवासी अंशू पहले झपटमारी और सड़क दुर्घटना के मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार, वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि चालक खतरनाक तरीके से कार चला रहा है, जिसका मकसद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना और चर्चा में आना था।

वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने चालक की पहचान करने के लिए एक अभियान शुरू किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार तकनीकी निगरानी और वायरल वीडियो से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट के सत्यापन के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा नोमान नोमान जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में