पंजाब में 2020 के बेअदबी मामले के आरोपी का सिर काटा गया

Ads

पंजाब में 2020 के बेअदबी मामले के आरोपी का सिर काटा गया

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 02:06 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 02:06 PM IST

फतेहगढ़ साहिब, 14 जुलाई (भाषा) पंजाब में 2020 के बेअदबी (धार्मिक ग्रंथ के अपमान) के एक मामले में आरोपी और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मेवा सिंह की सोमवार आधी रात को मंडी गोबिंदगढ़ के निकट लाडपुर तूरां गांव स्थित उनके घर में एक अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमला इतना भीषण था कि आरोपी ने मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है और हत्या के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मेवा सिंह वर्ष 2020 में लाडपुर तूरां गांव के एक गुरुद्वारे में हुई बेअदबी की घटना के मामले में आरोपी था।

भाषा

राखी नरेश

नरेश