जम्मू-कश्मीर में धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर में धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 19, 2023 / 05:04 PM IST,
    Updated On - August 19, 2023 / 05:04 PM IST

जम्मू, 19 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में फर्जी ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के जरिए करोड़ों रुपये की प्रवासी संपत्ति बेचने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को आठ साल बाद श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने यहां एक बयान में कहा कि जम्मू की आर्थिक अपराध शाखा की एक विशेष टीम ने 2007 में दर्ज एक मामले के सिलसिले में श्रीनगर के गुलाब बाग इलाके के निवासी गुलाम रसूल मीर को गिरफ्तार किया।

एजेंसी ने कहा कि मीर पर रणबीर दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इसमें कहा गया कि मीर को राजस्व अधिकारियों और दो अन्य पक्षों की मिलीभगत से प्रवासी संपत्ति के हस्तांतरण में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया।

मामले में मीर समेत 12 आरोपियों के खिलाफ 23 मार्च 2015 को अदलत में आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

बयान में कहा गया है कि अदालत ने फरार मीर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार